नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हुई वृद्धि को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया। और चुनाव आयोग? चुप-या मिलीभगत।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, मतदाता सूची में केवल 5 महीनों में 8% की वृद्धि हुई। कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी। मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया।
In Maharashtra CM’s own constituency, the voter list grew by 8% in just 5 months.
Some booths saw a 20-50% surge.
BLOs reported unknown individuals casting votes.
पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
Media uncovered thousands of voters with no verified address.
And the EC? Silent – or complicit.
These aren’t… pic.twitter.com/32q9dflfB9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 24, 2025
पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद
उन्होंने आगे लिखा, और चुनाव आयोग? चुप-या मिलीभगत। ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं। यह वोट चोरी है। कवर-अप ही कबूलनामा है। इसलिए हम मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जारी करने की मांग करते हैं।
इससे पहले भी राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर सवाल उठाया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, वोटर लिस्ट? Machine-readable फ़ॉर्मेट नहीं देंगे। CCTV फुटेज? कानून बदलकर छिपा दी। चुनाव की फोटो-वीडियो? अब 1 साल नहीं, 45 दिनों में ही मिटा देंगे। जिससे जवाब चाहिए था-वही सबूत मिटा रहा है। साफ़ दिख रहा है-मैच फिक्स है। और फिक्स किया गया चुनाव, लोकतंत्र के लिए ज़हर है।