Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में पहले से कुछ सुधार, पीजीआई पहुंचकर सीएम योगी ने हालचाल जाना

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में पहले से कुछ सुधार, पीजीआई पहुंचकर सीएम योगी ने हालचाल जाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का उपचार संजय गांधी आयुर्विज्ञान (SGPGI) में चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने के लिए पीजीआई पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

बताया जा रहा है कि उनकी चैतन्यता की स्थिति में​ पिछले कुछ ​दिनों से हल्का सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने आंखें खोलीं और ‘कैसे हैं’ पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया दी। बता दें कि, तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लोहिया में भर्ती कराया गया था, जहां कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि, पीएम मोदी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ से फोन पर वार्ता करके उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए थे। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार का निरीक्षण कर रही है।

पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनकी चैतन्यता की स्थिति में पिछले दिन की तुलना में हल्का सुधार हुआ है। गौरतलब है कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल पूछा था।

 

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
Advertisement