लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा, मिल्कीपुर की पूरी तैयारी है। अयोध्या का चुनाव एक बार फिर भाजपा हारेगी। इसलिए हारेगी क्योंकि कई समाचार चैनल और टीवी यही कह रहे हैं कि समीकरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में हैं।
पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
इसके साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी अखिलेश यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन वैसे ही इंटैक्ट है। समाजवादी पार्टी आज भी उसी रास्ते पर है कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो। वहीं, इस दौरान उन्होंने कन्नौज की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा, कन्नौज में जो घटना हुई है। भगवान की कृपा है कि किसी की अभी तक जान नहीं गई। उम्मीद है सरकार उनका पूरा इलाज कराएगी।
"मिल्कीपुर की पूरी तैयारी है। अयोध्या का चुनाव भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार हारेगी।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/7yJyXSCvgU
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 12, 2025
पढ़ें :- Diesel Price Hike : पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल हुआ महंगा, एक साथ 22 रुपये का भारी इजाफा, जानें ताजा भाव
दरअसल, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘धर्म से ज्यादा रोटी की जरूरत है। गरीब को धार्मिक बात समझाना गलत होगा’। नेशनल यूथ डे के दिन हम स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि हम उस देश से आते हैं जिस देश ने हमें सिखाया है कि टॉलरेंस क्या है।