लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को मोदी 0.3 सरकार के शपथ ग्रहण से पहले एक्स पोस्ट पर लिखकर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं,अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं
अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2024
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे ऐसे असंख्य लोग भी हृदय से धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने सक्रिय रहकर चुनाव को सकुशलता से संपन्न कराने और सार्थक परिणाम तक पहुंचाने का काम किया जैसे सपा के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों, सभाओं और विभिन्न वाहिनियों के सदस्यगण, बूथ प्रबंधन करने वाले ,सांस्कृतिक कार्यक्रम बनाने-चलाने वाले गीतकार, गायक, संगीतकार और मंचीय कलाकारगण ,रैलियों के आयोजकगण ,जल-भोजन के व्यवस्थाकार, छपाई-प्रिंटिंग का काम देखने वाले, झंडा उठाने वाले, झंडा-बैनर लगाने वाले ,जन संवाद और सम्पर्क के लिए सेतु बनने वाले, विभिन्न रैलियों के लिए आपसी सहयोग से संसाधन जुटाने वाले ,अपनी निजी गाड़ियों से पार्टी की सहायता करने वाले, कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम का इंतज़ाम करने वाले ,साइकिल से लेकर कार, जीप, बस, रथ, हैलीकाप्टर और हवाई जहाज़ चलाने वाले ,समस्त साधनों के परिचालक गण ,माइक से लेकर लाउडस्पीकर, टेंट-कुर्सी, शामियाना लगाने वाले, नुक्कड़ सभाओं में तख़्ते लगाने और दरी बिछाने वाले ,पार्टी कार्यालय में बैठकर इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैलियों, रोड शो का समन्वय करने वाले, मीडिया के विभिन्न चैनलों और समाचार पत्रों के साक्षात्कार व प्रेस कांफ्रेंस का प्रबंधन करने वाले और दौड़-दौड़कर हर एक का ख़्याल रखने वाले मुस्कुराते मददगार कर्मचारीगण और अनगिनत मूक समर्थक और शुभचिंतकगण!
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे ऐसे असंख्य लोग भी हृदय से धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने सक्रिय रहकर चुनाव को सकुशलता से संपन्न कराने और सार्थक परिणाम तक पहुँचाने का काम किया जैसे
– सपा के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों, सभाओं और विभिन्न वाहिनियों के… pic.twitter.com/Cvw2UpvNvJ— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2024
उन्होंने कहा कि ये सब जीत की बुनियाद हैं, ये न दिखने वाले लोग भी जीत का आधार बने हैं। सबका तह-ए-दिल से शुक्रिया-आभार! सबको सपा के सशक्त भविष्य की ख़ातिर और भी सुदृढ़ नींव बनने की शुभकामनाएं!