लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के तिलक महिला छात्रावास (Tilak Women’s Hostel) में रहने वाली छात्र अंशिका गुप्ता ने बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। हॉस्टल के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि छात्रा ने मोबाइल पर आत्महत्या का पूरा वीडियो बनाया है।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित छात्रा-छात्राओं कहा कि हॉस्टल में हुई घटना बहुत ही शोकाकुल व हृदयविदारक है। छात्रों ने मांग की कि इस तरह की घटना भविष्य न हो उसको ध्यान में रखते हुए हर होस्ट में काउंसलिंग सेल का गठन हो। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक इस पर चुप्पी क्यों सधी है? अभी तक विश्वविद्यालय ने इस पर कोई अधिकारिक बयान क्यों नहीं जारी किया?
लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक महिला छात्रावास में छात्रा के आत्महत्या की मामले निष्पक्ष जांच हो, छात्रों ने किया प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप pic.twitter.com/4F4UlM8SXX
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 11, 2024
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्रों ने इस दौरान तीन सूत्रीय मांग रखी। तिलक महिला छात्रावास प्रवोस्ट भुवनेश्वरी भारद्वाज इस्तीफा दें। हर महीने छात्रावास के अंदर काउंसलर की व्यवस्था की जाए। तिलक महिला छात्रावास में आत्महत्या की निष्पक्ष जांच हो और इसकी एक मजबूत कमेटी बैठे।