Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. आपकी ये फेवरेट चीजें नमक डालते ही बन जाती हैं जहर! भूलकर कर भी न खाएं

आपकी ये फेवरेट चीजें नमक डालते ही बन जाती हैं जहर! भूलकर कर भी न खाएं

By Abhimanyu 
Updated Date

Use of salt: नमक भोजन में स्वाद जोड़ने में मदद करता हैं, जिससे खाना ज्यादा स्वादिष्ट और खाने योग्य बन पाता है। लेकिन नमक, यानी सोडियम क्लोराइड, शरीर को सही तरह से काम करने में भी मदद करता है। साथ ही ये मानव शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने का काम करता है। हालांकि, किसी चीज में सिर्फ स्वाद के लिए नमक का इस्तेमाल आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

पढ़ें :- विदूर नीति : तरक्की के लिए धैर्य और दूरदर्शिता जरूरी, आज हजारों साल बाद भी है प्रासंगिक

दरअसल, लोग कुछ खाद्य वस्तुएँ एवं पेय पदार्थ हैं, जिनमें नमक का इस्तेमाल जरूर करते हैं। जिनमें लोगों की कई पसंदीदा चीजें भी शामिल हैं। लेकिन, ये चीजें नमक मिलाकर खाने से समान बन जाती है, जोकि शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।  आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बता रहे हैं जिनमें नमक डालकर कभी भी नहीं खाना चाहिए। आइये जानते हैं कि किन चीजों में ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए।

इन चीजों में नमक डाल न करें सेवन

1- फल: ज्यादातर फल मीठे और रसीले होते हैं। लेकिन कुछ लोग इन पर नमक छिड़कर खाना पसंद करते हैं। यह आदत शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि ऊपर नमक डालकर खाने से फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके अलावा, नमक के ज्यादा सेवन से वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इससे हार्ट, ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या बढ़ सकती है।

2- सलाद: खाने में सलाद को ज्यादा मात्रा में शामिल करना एक अच्छी आदत है, लेकिन सलाद या रायते के ऊपर कच्चा नमक डालकर खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। ज्यादा नमक किडनी समेत कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

पढ़ें :- Curd at night :  आप भी खाते हैं रात में दही ?, तो अभी जान लें इसके फायदे और नुकसान

3- दही: जो लोग दही में नमक डालकर खाते हैं। उन्हें ये काम तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। आयुर्वेद में दूध और उससे बनी चीजों में नमक नहीं डालने की सलाह दी गई है। इससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है और उम्र से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। इसके अलावा, चेहरे पर फोड़े- फुंसी और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

4- जूस: ज्यादातर लोग जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए भी नमक डालकर पीते हैं, लेकिन डॉक्टर्स ऐसा करने से मना करते हैं। फलों और जूस में नमक का इस्तेमाल करने से इनके न्यूट्रीएंट्स भी कम हो जाते हैं।

नोट- यह लेख लोगों की सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Advertisement