Thrilling water sports : समुद्र के बीच बसा लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। नीला-हरा समुद्र, सफेद रेत और चारों तरफ फैली शांति इसे उन लोगों के लिए खास बनाती है जो रोमांच और प्रकृति का आनंद उठाना चाहते हैं। अगत्ती द्वीप (Agatti Island) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का मुख्य प्रवेश द्वार है, क्योंकि यहाँ लक्षद्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा (Agatti Airport) स्थित है। यह द्वीप अपने शांत नीले पानी (Lagoon), सफेद रेत के समुद्र तटों और शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां स्नॉर्कलिंग के जरिए पानी के अंदर मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ को देखा जा सकताा है।
पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
हवाई अड्डा: यहाँ लक्षद्वीप का एकमात्र रनवे है, जहाँ कोच्चि (Kochi) से सीधी उड़ानें आती हैं।
वॉटर स्पोर्ट्स: यहाँ स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, कयाकिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड काफी लोकप्रिय हैं।
समुद्र तट: यहाँ के सफेद चमकीले समुद्र तट और लैगून फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन हैं।
एंट्री परमिट: लक्षद्वीप जाने के लिए सभी पर्यटकों को सरकारी परमिट (Entry Permit) लेना अनिवार्य है।
पढ़ें :- दीपावली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, 16 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रयागराज होकर चलेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत
कैसे पहुँचें: कोच्चि (केरला) से अगत्ती के लिए नियमित उड़ानें (Alliance Air / Indigo) और सरकारी जहाज उपलब्ध हैं।
अगत्ती में रहने के लिए रिजॉर्ट और खाने-पीने के कई विकल्प भी मिल जाते हैं।