मुंबई : रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा. पहले दिन छोटी होली होगी जिसमें होलिका दहन किया जाएगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी. होली का त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है. हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा (phaalgun maas kee poornima) को मनाई जाती है.
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
लोग इस साल होली मनाने के लिए उत्साहित हैं. आम जनता से लेकर फिल्म और टीवी के सितारे तक इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. हमारे बॉलीवुड के कुछ नवविवहित जोड़े ऐसे हैं जिनके लिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि शादी के बाद उनकी ये पहली होली होगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली होली अपने पति के साथ मनाएंगी।
लिन लैशराम और रणदीप हुडा
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
लिन लैशराम और रणदीप हुडा की भी ये पहली होली होगी। इस जोड़े ने पिछले साल 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को सात वचन लिए थे। दोनों ने गोवा में शादी की. शादी के बाद इस कपल की ये पहली होली होगी।
पढ़ें :- ऋतिक रोशन रामायण के VFX को लेकर, बोले- आज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फिल्म निर्माता हैं...
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी इसी महीने 15 मार्च को मानेसर के ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। यह जोड़ा 20 मार्च को मुंबई लौटा। जहां वे शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।
इरा खान और नुपुर शिखारे
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को नुपुर शिखारे से शादी की। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।
दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा
दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की शादी पिछले महीने हुई थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में होली मनाएंगे।
सुरभि चंदना और करण शर्मा
सुरभि चंदना और करण शर्मा ने 2 मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया था। इस साल ये दोनों अपनी पहली होली मनाएंगे।
सोनारिका भदौरिया और विकास सोनारिका
भदौरिया और विकास पारासर 19 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।