आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवन शैली का नतीजा डायबटीज की समस्या। डायबिटीज एक भयानक रोग है, इसको नियंत्रित करने के लिए रोगी को अपने खान-पान और जीवनशैली पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
पढ़ें :- लखनऊ : अवैध फैक्ट्री में फिनायल और नमक से बनाया जा रहा था नकली ऑक्सीटोसिन, दो गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का स्टॉक जब्त
डायबिटीज (Diabetes)बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए खान-पान पर नियंत्रण करने के साथ ही दवा या इंसुलिन उपचार करना पड़ता है। हालांकि डायबिटीज (Diabetes) का बढ़ना जितना खतरनाक होता है, उतना ही ब्लड शुगर लेवल लो होना भी घातक होता है। ये समस्या किसी को भी हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है शुगर को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय।
आंवले का पाउडर
शुगर (Sugar) को कम करने के लिए आंवले को सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर हर रोज़ सुबह गर्म पानी के साथ लें। आंवले में क्रोमियम, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन होता है यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।
दालचीनी पाउडर
पढ़ें :- मिर्गी की बीमारी में प्रेग्नेंसी कितनी सुरक्षित? मां बनने से पहले जान लें कौन-सी दवाएं बच्चे के लिए हो सकती हैं खतरनाक
शुगर (Sugar) को नियंत्रत करने के लिए दालचीनी भी मदद कर सकती है। इसके लिए दिनभर में दो बार एक ग्लास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर धीरे-धीरे घूंट-घूंट कर पीने से शुगर को कम करने में मदद मिलेगी।
मेथी दाना
मेथी दाना भी शुगर (Sugar) को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए रात में पानी में दो चम्मच मेथीदाना भिगो दें। सुबह इसी मेथीदाने के साथ पानी को पी ले। आपको मेथी दाने को पीने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इसका पाउडर बनाकर भी खाली पेट गुनगुने पानी के साथ पी सकते है।
जामुन शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद
जामुन भी शुगर (Sugar) के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। शुगर के रोगियों को जामुन अधिक खाना चाहिए साथ ही जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीसकर पाउडर बना लें। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। इससे शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
पढ़ें :- National Health Report 2023-2024 : 'स्वास्थ्य पर खर्च में सरकारी हिस्सेदारी में यूपी फिसड्डी, उत्तराखंड नंबर-1'
करेला और एलोवेरा का रस भी फायदेमंद
शुगर (Sugar) को कम करने के लिए करेला, एलोवेरा व खीरे का रस बहुत लाभदायक है।