Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रचार के लिए खर्च किए गए रुपये का एक डेटा सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए हमला बोला है। दरअसल, उस डेटा में बताया गया है कि, पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रचार के लिए कितने रुपये खर्च किए गए।

पढ़ें :- माफिया अतीक के छोटे बेटे अबान वायरल रील पर दर्ज हुई थी पहली FIR , बोला था-'हम कुत्तों की तरह पीछे वार नहीं करते...'

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, बनाने चले Brand, बज गया Band! अब 7000 करोड़ एक साल में भी खर्च कर दें तो भी कुछ बदलनेवाला नहीं। डबल इंजन के आपसी कम्पटीशन में गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर हो गया… ये बात अलग है कि ज़्यादा मीठे के चक्कर में सब कड़वा हो गया। अच्छे व्यवहार, अच्छे करम और जन हित के काम से बड़ा कोई और प्रचार नहीं होता है।

उन्होंने आगे लिखा, इनके अत्याचार, अन्याय, महिलाओं-अधिकारियों-पत्रकारों-प्रोफ़ेसरों से दुर्व्यवहार, दुर्वचन, सजातीय पक्षपात, पीडीए पर प्रहार, ‘हाता नहीं भाता’ के फ़ार्मूल के विस्तार, महा-भ्रष्टाचार के द्रव्य के स्वर्ण-ठोसीकरण, मंदिर चोरी के आरोपियों को दोषपूर्ण SIT से बचाने व प्रतिशोध की राजनीति के कारण घर-मकान-दुकान से लेकर यूनिवर्सिटी तक गिराने जैसी नकारात्मक-संकीर्ण राजनीति के कारणवश इनकी इमेज का एनकाउंटर हो गया है और उसके ऊपर से बुलडोज़र भी गुज़र गया है। इनकी छवि तो बनी नहीं, अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये।

जनता पूछ रही है लखनऊ से गोरखपुर कोई डाइरेक्ट ट्रेन है क्या क्योंकि अपने बनाए भाजपाई एक्सप्रेसवे से जाने का जोखिम तो वो उठाएंगे नहीं। ‘एक-दो’ आइटम छोड़कर बाक़ी सब वैध सामान ले जाने के लिए मूवर्स एंड पैकर्स भी तैयार बैठे हैं।

पढ़ें :- तख्तापलट के दो साल पूरे होने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का दिल्ली से पहला Live संबोधन, बोलते-बोलते रो पड़ीं...
Advertisement