Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘मेरे कदम रखते ही वो मुझे मार देंगे’, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दिसंबर में वापस वतन लौटेंगी, बोलीं- जाते ही करूंगी सरेंडर

‘मेरे कदम रखते ही वो मुझे मार देंगे’, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दिसंबर में वापस वतन लौटेंगी, बोलीं- जाते ही करूंगी सरेंडर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह इस साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी और वहां पहुंचकर सरेंडर करेंगी। शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा है कि देश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। यहां तक कि उनकी हत्या भी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह वापस जाएंगी।

पढ़ें :- Mark Zuckerberg's luxurious mansion : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का आलीशान महल, जानें एरिया और खासियत

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।

बता दें कि बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रहीं और अपनी पार्टी (अवामी लीग) पर प्रतिबंध झेल रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे अपने देश में कोर्ट के सामने खुद को पेश कर यह देखना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सरकार अपने सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है। दक्षिण एशियाई देश की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं, जिसे वे दो साल पहले छोड़कर भाग गई थी।

Advertisement