Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Yakten Village Sikkim : सिक्किम का ये खूबसूरत गांव लोगों को अपनी ओर खींच रहा है , जानें कैसे नई उम्मीद बन रहा

Yakten Village Sikkim : सिक्किम का ये खूबसूरत गांव लोगों को अपनी ओर खींच रहा है , जानें कैसे नई उम्मीद बन रहा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Yakten Village Sikkim :  हिमालय की गोद में बसा सिक्किम का याकतेन गांव (Yakten) पूर्वी सिक्किम के पाक्योंग जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत पर्वतीय गांव है। आजकल ये गांव लागों में चर्चा का विषय बन रहा है। ये गांव भारत का पहला डिजिटल नोमैड विलेज बनकर रिमोट वर्क करने वालों के लिए नई उम्मीद बन रहा है। इस गांव को सिक्किम सरकार की ‘नोमैड सिक्किम’ पहल के तहत आधिकारिक तौर पर भारत का पहला ‘डिजिटल नोमैड’ (डिजिटल घुमंतु) गांव घोषित किया गया है।

पढ़ें :- Traveling in November : नवंबर में एक्सप्लोर करें हरी-भरी पहाड़ियां, मौसम सुहावना रहता है

यहां दूर-दराज की कंपनियों में काम करने वाले लोग कई हफ्तों तक ठहरते हैं. वे गांव के होमस्टे में रहकर अपनी ऑफिस मीटिंग और दूसरे काम पूरे करते हैं। इसके साथ ही उन्हें पहाड़ों के बीच समय बिताने और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी मिलता है।

वहीं सुविधाओं की बात करें यहां रिमोट वर्किंग (Work from Home / Work from Hills) करने वाले लोगों के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई, निर्बाध बिजली, पावर बैकअप और वर्क-फ्रेंडली होमस्टे की पूरी व्यवस्था की गई है। यहा आकर काम करने वालों में फ्रीलांसर, कंटेंट राइटर और घर से काम करने वाले दूसरे प्रोफेशनल्स शामिल हैं।

यह राजधानी गंगटोक से लगभग 35 किलोमीटर और पाक्योंग हवाई अड्डे के पास स्थित है। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन यहां से करीब 140 किमी और बागडोगरा हवाई अड्डा लगभग 145 किमी दूर है।

याकतेन की खास बात यह है कि यहां आने वाले लोग सिर्फ पर्यटक बनकर नहीं रहते. वे गांव के लोगों के साथ स्थानीय त्योहारों, शादियों और रोजमर्रा की गतिविधियों हिस्सा लेते हैं।

पढ़ें :- थाईलैंड घूमने जा रहे हैं? पैकिंग से लेकर वीजा और लोकल नियमों तक, ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें

याकतेन जैसे डिजिटल नोमैड विलेज उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं जो अपनी नौकरी या काम छोड़े बिना नई जगहों पर रहना चाहते हैं।

Advertisement