Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है, राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से नहीं बदलता इतिहास : राहुल गांधी

ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है, राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से नहीं बदलता इतिहास : राहुल गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।

उन्होंने कहा​ कि कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (Quit India Movement) के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था? राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।

 

पढ़ें :- महाकुंभ में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने हिमाचल में रचाई शादी, पत्नी हैं कर्नाटक की इंजीनियर
Advertisement