Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: बिहार में ईंट उठाने का ये Desi Jugaad चौंका देगा, अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम! अब हम …. बोले यूजर्स

Viral Video: बिहार में ईंट उठाने का ये Desi Jugaad चौंका देगा, अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम! अब हम …. बोले यूजर्स

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

हमारे देश के जुगाड़ के आगे तो पूरी तकनीक फ़ेल है। हम भारतीयों के पास हर चीज़ का सलीका है। एक बार फिर इन चीजों को सोशल मीडिया के फैंस ने साबित कर दिखाया है। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिहार में ईंट उठाई जाती हैं। वीडियो पर तमाम यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं जिससे पढ़ने के बाद आपकी हसीं  नहीं रुकेगी।

पढ़ें :- बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में ईंट उठाने की तकनीक दिखाई गई है। दावा है कि, ये देसी जुगाड़ बिहार में अपनाया जा रहा है। इस  वीडियो में ‘आइए ना हमरा बिहार में!’ गाना भी चल रहा है। आप देख सकते हैं कि इसमें लोहे की सरिया के तीन टुकड़े मिलाकर वेल्डिंग की गई है और दोनों छोर पर ईंट उठाने के लिए हुक जैसे बनाए गए हैं ताकि ईंटों की ​पकड़ बन सके। इसके साथ ही सरिया से ईंट उठाने के लिए उस पर एक हुक भी लगा है।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल के बाद लोग खूब मजे लें रहे हैं। इसी कारण  इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखने के बाद लाइक किया है। नेटिजन्स खूब मज़े लें रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, ‘अब होगा ना घंटों का काम मिनटों में।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मजदूरों में खुशियों के लहर।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम! अब हम कहते हैं तू क्या है!’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘जिम करने के काम आएगा।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘स्पंज लगा दे भाई हाथ में दर्द भी नहीं होगा।’

पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement