आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर की पूजा की जाती है। यहां आने वाले भक्तों की मुराद पुरी होती है। इसलिए इस मंदिर की लोगो में खूब आस्था है। इसलिए डेली हजारों भक्त यहां आकर अपनी मुरादों को पुरा करते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस मंदिर में भगवान को शुद्ध देसी घी का बना बेसन का लड्डू का भोग लगाया जाता है। यह लड्डू स्वाद में अद्भूद होता है। अगर आप इस लड्डू का स्वाद घर बैठे लेना चाहते है तो इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते है। आज हम आपके लिए प्रसादम लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आये है। तो चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने का तरीका।
प्रसादम लड्डू (Prasadam Laddu) बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
दो कप बेसन
एक कप घी
एक कप घी
चीनी का बुरादा
15 काजू
15 बादाम
15 किशमिश
एक टी स्पून पिस्ता की कतरन
एक टी स्पून इलायली पाउडर
प्रसादम लड्डू बनाने का तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
प्रसादम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही लेकर एक कप घी डालें। घी पिघलने के बाद उसमें दो कप बेसन डालें। बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भूनें , जब इसमें भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तब गैस की आंच एकदम कम कर दें।
अब आप काजू, किशमिश और बादाम को एकदम बारीक काटें। बारीक काटने के बाद बेसन में ये ड्राई फ्रूट मिक्स कर दें। फिर बेसन में थोड़ा सा पानी डालें। इससे बेसन का लड्डू दानेदार बनता है।अब बेसन को तब तक गैस पर रखना है जब तक उसका पानी न सूख जाए। जब पानी सुख जाये तब गैस बंद करके बेसन को दूसरे बड़े बतर्न में निकाल दें।
बेसन जब हल्का गर्म रह जाए तब इसमें चीनी का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए। चीनी और बेसन जब आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब मिश्रण को हाथों में लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। तैयार लड्डू एकथाली में अलग रखते जाएं और ऊपर पिस्ता कतरन को दबाकर चिपकाते जाएं। आपके देसी घी के लड्डू तैयार हैं