Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल का शेर है, जो चाहेगा वही होगा

ये ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल का शेर है, जो चाहेगा वही होगा

By santosh singh 
Updated Date

बलिया। बलिया के रसड़ा के मीरनगंज स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद समीक्षा बैठक हुई। पार्टी मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मां की तरह मानकर काम करने का कहा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में आया हूं, आप सबकी हिस्सेदारी दिलाने के लिए। आप लोग संगठन को मजबूत करें। सत्ता में दखलंदाजी न देकर कार्यकर्ता हर जाति के घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत बनाएं। पार्टी की हार पर कहा कि कुछ कमियां हैं, जिसको आप सब को ठीक करना है।

कहा कि आप लोग नहीं जानते हर जाति के नेता ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  को दबाना चाहते हैं। ये ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  शेर है। पूर्वांचल जो चाहेगा वही होगा। आप सबके प्रयास से पार्टी प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जो न्योता दिया गया है, उसको मैं सूद समेत लैटाऊंगा।

उन्होंने पार्टी की ओर से गठबंधन धर्म निभाकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपना प्रतिनिधि संत कबीरनगर निवासी युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम राजभर को बनाया। कहा कि जिसकी भी कोई समस्या है वह इनसे बता सकते हैं।

इस मौके अरविंद राजभर, द्वारिका सिंह, सुनील सिंह, कृष्णमोहन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, डॉ. श्रीभगवान राजभर, अंशु राजभर, दिनेश राजभर, पतिराम राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सालिक यादव, संचालन एमएलसी बिच्छे लाल राजभर ने किया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement