नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने रविवार को निशाना साधते हुए भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नारा दे रही है इस बार 400 पार। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह पहले 200 सीटों के मानदंड को ही पार कर लें। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उन्होंने 200 से अधिक सीटों का आह्वान किया था, लेकिन 77 पर ही संतोष करना पड़ा।
बनर्जी ने यह भी कहा कि वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए (CAA) के लिए आवेदन करने वाले विदेशी बन जाएंगे। इसलिए इसके लिए आवेदन नहीं करें।
विदेशी बनाने का जाल
एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि सीएए (CAA) वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। पश्चिम बंगाल में न ही सीएए (CAA) और न ही एनआरसी (NRC) लागू होने देंगे।’
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
हमारी सांसद का किया अपमान
टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के समर्थन में एक चुनावी रैली संबोधित किया। कहा कि हमारी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) का अपमान किया गया और उन्हें लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया क्योंकि वह भाजपा (BJP) के खिलाफ मुखर थीं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों माकपा और कांग्रेस पर भाजपा (BJP) से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन नहीं है। माकपा और कांग्रेस बंगाल में भाजपा (BJP) के लिए काम कर रही हैं।