नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने भाजपा के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी।
पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज बीजेपी ने नारा दिया है-बदल के रहेंगे। जिसका डर था, वही हुआ। मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे।
आज बीजेपी ने नारा दिया है – बदल के रहेंगे।
जिसका डर था, वही हुआ। मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे।
आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब… pic.twitter.com/z6YONA80XH
पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा एलान: शिक्षामित्रों को अप्रैल से 10 की जगह मिलेंगे 18 हजार रुपए, अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 7, 2024
उन्होंने आगे लिखा, आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे लंबे पॉवर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी, हजारों रुपए महीने के बिजली बिल आने लगेंगे, महिलाओं का फ्री बस सफ़र बंद हो जाएगा, सभी सरकारी स्कूल फिर से बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे, सभी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली फ्री दवाइयां और इलाज बंद हो जाएगा। बहुत सोच समझकर वोट देना। इन्होंने अपनी मंशा साफ़ कर दी।