नई दिल्ली। केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है। सोमवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवार किया गया। वहीं, अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरा है। दरअसल, मोदी 3.0 की सरकार में मंत्री बने कई नेता ऐसे हैं, जिनका परिवारिक बैक ग्राउंड राजनीतिक ही रहा है। अब इसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है।
पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे। कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेंद्र मोदी कहते हैं।
पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे।
कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेंद्र मोदी कहते हैं! pic.twitter.com/eAlfemxAJk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2024
पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल
बता दें कि, अक्सर बीजेपी नेता और पीएम मोदी परिवारदवार को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते रहते हैं। परिवारवाद को लेकर राहुल गांधी को भी ये नेता घेरते रहते हैं। वहीं, अब राहुल गांधी ने इसको लेकर पलटवार किया और मोदी सरकार में शामिल उन मंत्रियों के नाम भी लिखा जो राजनीतिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं।