Phones launching in India next week : आगामी सप्ताह में साल 2026 की पहली तिमाही खत्म हो रही और दूसरी तिमाही शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान भारतीय बाजार में तीन तगड़े स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है।जिसमें Vivo, realme और Redmi जैसे फेमस ब्रांड अपने नए डिवाइस पेश करेंगे। जोकि बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाले हैं। आइये जानते हैं कि 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच भारत में कौन से नए फोन लॉन्च होंगे-
पढ़ें :- इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायल के सैन्य ठिकानों सहित कई हिस्सों पर की जमकर गोलाबारी
भारत में आगामी सप्ताह में लॉन्च होने वाले फोन
1- Vivo V70 FE : वीवो का यह फोन भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा, जोकि कंपनी की ‘वी70’ सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। 200MP कैमरा इस डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी होगी। जबकि सेल्फी के लिए 50 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने वाली है। यह अपकमिंग फोन 6.83-इंच की 1.5K Q10+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करेगा।
2- Redmi Note 15 SE : शाओमी का सब ब्रांड रेडमी इस फोन को भारत में 2 अप्रैल 2026 को पेश करेगा। यह Redmi Note 15 के स्पेशन एडिशन के तौर पर लाया जा रहा है। जो वेगन लेदर फिनिश वाला हो सकता है। इसको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन में 108MP का कैमरा दिया जा सकता है और20MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। इस डिवाइस में 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है। फोन को120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश करने की संभावना है।
3- Realme 16 5G : रियलमी का यह फोन भी 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। यह फोन सेल्फी मिरर के साथ आता है जो कि रेस्टोरेन्ट कैमरा में लगाया गया है। इसके बैक पैनल पर50MP Sony IMX852 डिज़ाइन कैमरा है, जबकि फ्रंट पर भी 50MP कैमरा होगा। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 टर्बो के साथ लाने की तैयारी है। इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 60W का फास्ट रिजर्वेशन मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की फुल एचडीडी+ स्क्रीन AMOLED दी जा सकती है।