Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Thursday: बृहस्पतिवार के दिन किया ये काम तो बनेंगे धनवान,सावन में होगी गुरु की कृपा

Thursday: बृहस्पतिवार के दिन किया ये काम तो बनेंगे धनवान,सावन में होगी गुरु की कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lord Vishnu

सावन 2021: सावन भगवान शिव जी का पवित्र महीना है। इस समय सावन का महीना चल रहा है। ऐसी प्राचीन मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर क्षण,हर घड़ी अनुकूल होती है। भगवान महादेव की पूजा अर्चना के लिए इस माह में शुभ मुहूर्त और लाभकारी योग की उपलब्धता बनी रहती है। व्रत, उपवास रख कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की पुरानी परंपरा की पीछे शिव महिमा ही है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

सावन माह में गुरुवार का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार को गुरुवार भी कहते है। गुरुवार का कारक ग्रह गुरु है। गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णुजी की पूजा का विधान है। कई लोग बृहस्पति देव और केले के पेड़ की भी पूजा करते हैं। बृहस्पति देवता को धन, बुद्धि और शिक्षा का देवता माना जाता है। सवान मास में बृहस्पति देव की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और परिवार में सुख-शांति रहती है। शीघ्र विवाह के लिए भी ये व्रत करना उत्तम माना जाता है।

इस दिन प्रात: उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। बृहस्पतिदेव का ध्यान करना चाहिए। इस दिन पीले वस्त्रों, पीले फलों का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद फल, फूल, पीले वस्त्रों से भगवान बृहस्पति देव और विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए।गुरुवार को व्रत-उपवास करके यह कथा पढ़ने से बृहस्पति देवता प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है।

Advertisement