Tibet Earthquake: पड़ोसी देश तिब्बत (Tibet) में शनिवार को भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए। यहां पर जिजांग में आज सुबह 4:54 बजे भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। अभी इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि शनिवार सुबह तिब्बत के ज़िज़ांग में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.54 एन और देशांतर 86.12 ई पर 150 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। फिलहाल अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।