Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tiger Shroff के करीबी की हार्ट अटैक से मौत, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

Tiger Shroff के करीबी की हार्ट अटैक से मौत, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को बुधवार को गहरा सदमा लगा है। उनके फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का हार्ट अटैक से  निधन (Kaizad Kapadia passes away) हो गया है। कैजाद कपाड़िया (Kaizad Kapadia) महज 48 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए। हालांकि कैजाद कपाड़िया (Kaizad Kapadia)  के निधन का कारण अभी तक उनके परिवार वालों और दोस्तों ने नहीं बताया है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

टाइगर श्राफ ने कैजाद कपाड़िया के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैजाद की तस्वीर शेयर करते हुए दुख जाहिर किया है। उन्होंने कैजाद की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर’।

साथ ही हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर कैजाद के निधन के बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘फिटनेस इंडस्ट्री के लेजेंड, जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बदल दी वह हमे छोड़कर चले गए हैं। उन्हें टाइगर श्रॉफ को ट्रेन्ड करते हुए देखा है। पूरी फिटनेस इंडस्ट्री शॉक्ड है। उनके निधन का कारण किसी को नहीं पता है, लेकिन उनके दोस्त पुणे के लिए रवाना हो गए हैं जहां उनका अंतिम संस्कार होगा’।

बॉलीवुड सेलेब्स दे रही हैं श्रद्धांजलि

अब विरल के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए शोक जाहिर किया है। सिद्धांत कपूर ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’। वहीं, टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की। आपको बता दें कैजाद की मुंबई में एक फिटनेस एकेडमी के11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइन्स थी।

Advertisement