Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tips for beautiful feet: पैरों के कालेपन से होना पड़ता है शर्मिंंदा, तो फॉलो करें ये टिप्स

Tips for beautiful feet: पैरों के कालेपन से होना पड़ता है शर्मिंंदा, तो फॉलो करें ये टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां अपने चेहरे और हाथों का तो बहुत ध्यान रखती हैं लेकिन पैरों की अनदेखी करती है।जिसका नतीजा पैरों में टैनिंग और बदरंग हो जाते है। जिसकी वजह से महंगे से महंगे फुटवियर फीके लगने लगते है और शर्मिंदगी भी होने लगती है। पैरों को सुंदर बनाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने पैरो को घर बैठे ही खूबसूरत बना सकती है।
पैरो का कालापन दूर करने के लिए आप संतरे के छिलके की मदद ले सकते है।

इसके लिए कच्चे दूध में संतरे का छिलका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर लगा लें। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इस पैक को वीक में आप तीन बार इसे लगा सकते है। पैरों का कालापन दूर होगा।

इसके अलावा आप नींबू की मदद से पैरों के सुंदर बना सकती है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस और गुला जल को मिक्स करके पैरों में लगा कर रात भर छोड़ दें। सुबह धो लें। फिर पैरों में मॉइस्चराइजर लगा लें।

आप पैरों में नींबू के रस में चीनी मिक्स करके स्क्रब की तरह हल्के हाथों से रगड़े फिर धो लें। पैरों का कालापन दूर होगा।
आलू के रस में क्लीनिंग एजेंट होते है इसे पैरों में लगाने से पैरों का कालापन कम होचा है। आलू को कद्दूकस करके इसके रस को निकाल लें और पैरों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर धो लें।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

एलोवेरा भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में बेकिंग सोडा, नमक , पानी मिक्स करके बाल्टी में पानी में मिलाएं। इस पानी पैरों को डुबो कर रखें। कुछ देर के लिए छोड़ दें अपने पैरों को रगड़े और पानी से बाहर निकाल कर साफ कर लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।

Advertisement