Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए: केशव मौर्य

अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर वो हमलावर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेता देश बचाओ का राग अलाप रहे हैं। इससे पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन पर निशाना साध चुके हैं।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव, बोले - अधिवक्ताओं की हत्याओं का सिलसिला बंद हो, वरना आंदोलन होगा तेज

मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए बेचैन इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन न केवल सशक्त हो रहा है,बल्कि दुनिया को दिशा भी दे रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार..।

पढ़ें :- विकसित भारत की यात्रा में यह बहुत जरूरी है कि भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर आगे बढ़े: पीएम मोदी

इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, अखिलेश यादव सरकार के समय के आपराधिक मामलों को याद कर यूपी के लोग आज भी कांप उठते हैं, राजनीति के अपराधीकरण के अंत का यही सही समय है। तीसरी बार मोदी सरकार, यूपी में 80 कमल इस बार!

पढ़ें :- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर हुए...अखिलेश यादव क सरकार पर बड़ा हमला
Advertisement