नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की हर मोर्चे पर कलई खुल रही है, उनकी काली करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है। मोदी सरकार के नामी लोगों का नाम Epstein फाइल में है। PM मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर, देश की संप्रभुता को दांव पर लगा दिया है। नरेंद्र मोदी की फेल विदेश नीति के कारण पाकिस्तान, रुस और चीन साथ आ गए हैं। ऐसे में विपक्ष के साथ ही देश की आम जनता मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है। आम लोगों के लिए सवाल पूछने का एक साधन सोशल मीडिया है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने ठान लिया है कि वे हिंदुस्तान से लोकतंत्र मिटाकर, राजतंत्र लागू कर देंगे। इसलिए जनता की आवाज दबाने के लिए, मोदी हर वो रास्ता बंद कर देना चाहते हैं, जहां सवाल पूछा जा सके- फिर चाहे बंद करने का तरीका गैरकानूनी ही क्यों न हो।
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?
उन्होंने आगे कहा, मुख्यधारा की मीडिया को अपने अधीन करने के बाद अब मोदी सरकार सोशल मीडिया को कब्जे में करने की कवायद में जुटी है। ट्विटर पर सरकार से सवाल पूछने वाले, जनता के मुद्दे उठाने वाले अकाउंट्स को भारत में Ban कर दिया गया। मेरे पास भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 11 बार नोटिस आ चुका है और ये काम अश्विनी वैष्णव के दो मंत्रालय बेशर्मी के साथ कर रहे हैं। यानी- अब सरकार के कुछ बाबू तय करेंगे कि सोशल मीडिया पर कौन से अकाउंट चलेंगे और कौन से नहीं।
नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की हर मोर्चे पर कलई खुल रही है, उनकी काली करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है।
⦿ मोदी सरकार के नामी लोगों का नाम Epstein फाइल में है
⦿ PM मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर, देश की संप्रभुता को दांव पर लगा दिया है
⦿ नरेंद्र मोदी की फेल विदेश नीति के कारण… pic.twitter.com/W0ozJqbQmH— Congress (@INCIndia) March 19, 2026
पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से दिया टिकट?
सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, मोदी सरकार संविधान द्वारा दी गई अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है। सरकार चाहती है कि जो सवाल मेनस्ट्रीम मीडिया नहीं उठा रही है, वो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी न उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल पीएम मोदी से है कि जब भी आलोचना होती है, तो आप डर क्यों जाते हैं? अगर एक सोशल मीडिया अकाउंट से सवाल उठाने पर अकाउंट बैन कर दिया जाए है तो क्या लोकतंत्र खतरे में नहीं है?