LSG vs MI Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मैच आज 4 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स के सामने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस होगी। दोनों टीमें इस सीजन अपने तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं। जिसमें उन्हें सिर्फ एक-एक ही जीत हासिल हो सकी है। ऐसे में लखनऊ और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। हालांकि, आईपीएल में लखनऊ ने अब तक मुंबई के खिलाफ दबदबा बनाए रखा है।
पढ़ें :- ICC रैंकिंग में ईशान किशन ने मारी 17 पायदान की छलांग, बने टी20 के नंबर 8 बल्लेबाज, जानें अभिषेक-सूर्या-तिलक का हाल?
दरअसल, लखनऊ सुपरजाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से 5 जीत के साथ लखनऊ ने अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि मुंबई हाथों सिर्फ एक जीत लगी है, जो 2023 में आयी थी। वहीं, लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले दोनों मैच अपने नाम किए हैं। लेकिन, ये जीत केएल राहुल के लखनऊ के कप्तान रहते आयी थी। अब नए कप्तान ऋषभ पंत पर इस सिलसिले को बरकरार रखने का दबाव जरूर होगा। दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या की टीम जीत दर्ज करके लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी।
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच शुक्रवार 4 अप्रैल को खेला जाएगा।
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच कहां खेला जाएगा?
पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच कितने बजे शुरू होगा?
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 का 16वां मैच भारतीय समय अनुसार, शुक्रवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?
आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।
पढ़ें :- पिछले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था जिम्बाब्वे, इस बार टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर कर कंगारुओं को किया आउट
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।