Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : क्वार्टर फाइनल से पहले भारत ने दिखाई ताकत, मेजबान जापान को 5-3 से धोया

Tokyo Olympics 2020 : क्वार्टर फाइनल से पहले भारत ने दिखाई ताकत, मेजबान जापान को 5-3 से धोया

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Tokyo Olympics 2020 news भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया है। भारत (India) ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में मेजबान जापान को 5-3 से मात  (India beat Japan 5-3) दी है। बता दें कि भारत की पूल ए में ये चौथी जीत है। इससे पहले भारत स्पेन, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को हरा चुका है। अभी तक भारत को सिर्फ एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे 1-7 से हार का सामना करना पड़ा है। जापान के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत के लिए दो गोल गुरजंत, दो हरमनप्रीत सिंह और एक नीलकांता शर्मा ने किया है।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

पहले क्वार्टर में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली । 12वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर(penalty corner)  के जरिए गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह का इस ओलंपिक में ये चौथा गोल है। भारत पहले क्वार्टर में जापान पर पूरी तरह से हावी रहा है। भारत ने दूसरे क्वार्टर के 17वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया है। मैच में गुरजंत ने सिमरनजीत सिंह के पास पर मैदानी गोल किया। इसके साथ ही भारत 2-0 से आगे हो गया।

इसी बीच दूसरे क्वार्टर में जापान ने भी दम दिखाते पहले गोल के साथ अपना खाता खोल लिया है। बीरेंदर लाकड़ा गेंद को रोक नहीं पाए और केंटा टनाका ने जापान के लिए इस मैच में अपना पहला गोल किया है। जापान के लिए यह गोल 19वें मिनट में आया। हालांकि इसके बाद भी भारत अब भी 2-1 की बढ़त बनाकर रखा।

हाफ टाइम तक भारत जापान पर 2-1 की बढ़त बनाया हुआ था। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। भारत के लिए इस क्वार्टर में गुरजंत ने गोल किया तो जापान के लिए केंटा टनाका ने गोल दागा। जापान ने 31वें मिनट में गोल कर भारत की बराबरी की, लेकिन इसके तुरंत ही बाद भारत ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए तीसरा गोल शमशेर ने किया। इसके साथ ही भारत 3-2 से आगे हो गया।

तीन क्वार्टर के बाद टीम इंडिया 3-2 से आगे था। इस क्वार्टर के खत्म होने के कुछ समय पहले ही भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हरमनप्रीत हालांकि इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर की मांग की जो नकार दी गई।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'

भारत ने इस मैच में चौथा गोल 51वें मिनट में नीलकांता शर्मा ने ये गोल किया। इसके साथ ही भारत जापान से 4-2 से आगे हो गया । भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। 56वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गुरजंत ने इसे गोल में तब्दील किया। गुरजंत का मैच में ये दूसरा गोल है। भारत 5-2 से मेजबान जापान (India beat Japan 5-3)  को हरा दिया।

Advertisement