नई दिल्ली। सनरूफ वाली कार सभी को पसंद है। सनरूफ वाली कारें आमतौर पर थोड़ी महंगी मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आपका बजट 9 लाख रुपये से कम है और आप सनरूफ वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको ऐसी तीन सबसे किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है। हमारी इस लिस्ट में टाटा और हुंडई की कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।
पढ़ें :- 3.5 लाख की कार पर टूटे लोग, 32km माइलेज वाली कार की सेल में अचानक 254 फीसदी का उछाल
Tata Altroz Pure S
टाटा ऑल्ट्रोज प्योर ऽ सनरूफ के साथ आने वाली सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक में से एक है। फीचर्स के लिहाज से यह काफी वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर पार्किंग कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, ऑटो हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावर के लिए इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। इसके अलावा ग्राहक AMT, CNG मैनुअल और CNG-AMT ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसकी कीमत 8.76 लाख रुपये है।
Tata Punch Pure Plus S
अगर आप एसयूवी जैसी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन के साथ सनरूफ चाहते हैं, तो Tata Punch Pure Plus S एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। यह पंच का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ऑटो हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल के साथ रियर AC वेंट्स जैसे दमदार फीचर दिए गए हैं।
इसमें भी 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। ग्राहक चाहें तो AMT के लिए लगभग 63,000 रुपये और CNG मैनुअल के लिए करीब 93,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर दूसरा ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इस एसयूवी की कीमत 8.76 लाख रुपये है।
Hyundai i20 Magna
हुंडई i20 मैग्ना (Hyundai i20 Magna) इस लिस्ट की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार है। इसकी शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये है। हालांकि, इस वेरिएंट में सनरूफ तो मिलता है, लेकिन कंपनी ने टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs, फ्रंट और रियर स्पीकर्स, रियर AC वेंट्स, हैलोजन हेडलैंप और चारों पावर विंडो जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। अगर आप सनरूफ के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी चाहते हैं, तो आपको Sportz (O) वेरिएंट लेना होगा, जिसकी कीमत Magna से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है। Hyundai i20 Magna में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है।