Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Torque X Mini Folding Water Gun : अब मिनटों में चमकाएं कार-बाइक , ये इनोवेटिव गैजेट बना देगा सफाई को बहुत आसान

Torque X Mini Folding Water Gun : अब मिनटों में चमकाएं कार-बाइक , ये इनोवेटिव गैजेट बना देगा सफाई को बहुत आसान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Torque X Mini Folding Water Gun :  रोजमर्रा की सफाई को लेकर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाजार में एक छोटा गैजेट लांच हो गया है अब इस वाटर गन की मदद से आप अपनी  रोजमर्रा की सफाई मिनटों में कर सकते है।  पोर्ट्रोनिक्स अपने नए और इनोवेटिव गैजेट के साथ मार्केट में आ चुका है। इस बार कंपनी ने अपने स्मार्ट एक्सेसरीज पोर्टफोलियो में Torque X Mini Folding Water Gun लॉन्च किया है। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से क्लीनिंग करना चाहते हैं, तो ये पोर्टेबल वॉटर गन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। आइए इस वॉटर गन की खूबियों पर एक नजर डालते हैं।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

कॉर्डलेस
Torque X का डिजाइन इसे खास बनाता है। यह पूरी तरह कॉर्डलेस है और फोल्ड होकर छोटा हो जाता है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है।

मेटैलिक लुक
मैट ब्लैक फिनिश और मेटैलिक लुक इसे प्रीमियम फील देते हैं. घर, बालकनी, कार या ट्रैवल के दौरान भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पानी कनेक्शन की जरूरत
सबसे बड़ी बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी स्थायी पानी कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। बल्कि इसे 2 लीटर वाली पानी के बोटल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाई-स्पीड मोटर
इस वाटर गन की साइज भले ही कॉम्पैक्ट हो, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये आपके लगभग हर तरह के क्लीनिंग के काम को आसानी और स्मार्ट तरीके से निपटा सकता है। इसमें 13,500 RPM का हाई-स्पीड मोटर मिलते है, जो 1.5 MPa प्रेशर और 2.8 लीटर प्रति मिनट की रफ्तार से पानी फेंकता है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

स्प्रे नोजल
इसका सबसे खास फीचर है 5-in-1 स्प्रे नोजल।  एक छोटा सा डायल मिलता है, जिससे आप अलग-अलग स्प्रे मोड्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

रिचार्जेबल बैटरियों
यह डिवाइस दो इन-बिल्ट 4000mAh रिचार्जेबल बैटरियों पर चलता है। एक बार फुल चार्ज करने पर आपको करीब 70 मिनट तक आराम से इस्तेमाल का समय देता है।

डिजिटल डिस्प्ले
इसमें दिया गया डिजिटल डिस्प्ले आपको हर समय अपडेट रखता है। कितनी बैटरी बची है और आप किस मोड पर काम कर रहे हैं, सब कुछ साफ दिखता रहता है।

Advertisement