Toyota Hilux Black Edition : दुनिया की जानी मानी आटो कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में अपना हाइलक्स ब्लैक एडिशन (Hilux Black Edition) लॉन्च कर दिया है। यह टोयोटा का एक पिक-अप ट्रक (Pick-up truck) है। कंपनी द्वारा इसे अब कुछ बदलाव के साथ ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है। हाइलक्स की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
पढ़ें :- US Iran War : ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों दी चेतावनी, गूगल , Amazon और Microsoft को निशाने पर लिया
कीमत
टोयोटा हाइक्स ब्लैक एडिशन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 38 लाख रुपये है।
फीचर्स
टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन ट्रक में कंपनी द्वारा कई बदलाव किए हैं। इसे एक नए लुक और डिजाइन के साथ पेश किया गया है लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए ब्लैक एडिशन में आपको फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, बंपर, फेंडर गार्निश, फ्यूल लिड गार्निश, ORVM कवर और डोर हैंडल्स को पूरी तरह से ब्लैक-आउट किया गया है।
ट्रैक्शन कंट्रोल
इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, 8-वे पावर्ड सीट, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे कई फीचर्स हैं. वहीं सेफ्टी के मामले में भी भी इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं। साथ में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इस व्हीकल में शामिल हैं।