Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Trailer of Monkey Man: जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म मंकी मैन का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखते ही उड़ जाएंगे होश

Trailer of Monkey Man: जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म मंकी मैन का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखते ही उड़ जाएंगे होश

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Trailer of Monkey Man: ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके एक्टर देव पटेल की फिल्म मंकी मैन का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से टैलेंटेड एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला भी हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख लिया है। बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म- ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। इस फिल्म की अनाउंसमेंट उन्होंने साल 2018 में ही कर दी थी। यह फिल्म पहले नेटफ्लिक्स के लिए बन रही थी।

पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

मंकी मैन’ के तीन मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शख्स उन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की तलाश में है, जिन्होंने उसकी मां की हत्या कर दी थी। ट्रेलर में देव के किरदार को दिखाया गया है, जो एक फाइट क्लब में जीवन यापन करता है और उसे पैसे के लिए सेनानियों द्वारा पीटा जाता है।

लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला मुखौटा पहनता है। ट्रेलर में एक बच्चे के रूप में देव की अपनी मां के साथ समय बिताने और कैसे उन्होंने उन्हें खो दिया, इसकी झलक भी दिखाई गई है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वह उन लोगों से बदला लेने के तरीके ढूंढता है, जिन्होंने उससे सब कुछ छीन लिया था।

लेकिन ट्रेलर में बताया गया है कि यह बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी। ‘मंकी मैन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक भीड़ से भरे कमरे से होती है, जहां बहुत से यंग लोग सो रहे होते हैं। तबले और मुख्य किरदार की झलक देखने को मिलती है। फिर एक आवाज आती है,”अपनी आंखें बंद करोगे तो अपने आपको पाओगे।

पढ़ें :- रामायण फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर, बोले-'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'

मंकी मैन एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। देव पटेल ने इसमें लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो भ्रष्ट, उसके मां के कातिल और गरीबों को सताने वाले नेताओं से बदला लेने के लिए उनकी तलाश करता है। फिल्म की कहानी भगवान हनुमान की कथा से इंस्पायर है।

 

Advertisement