अगरतला। त्रिपुरा पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ‘अनुराग धनखड़’ (IPS) सोमवार को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय कक्ष में मरे हुए अवस्था में पाए गए हैं। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, पहली नजर में यह संदिग्ध आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में किया जाए शिफ्ट
जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, पुलिस और प्रशासनिक विभागों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद विभाग के तमाम अधिकारी तुरंत डीजीपी के दफ्तर पहुंचे और अचेत अवस्था में मिले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (Senior IPS officer) को तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने के बाद जांच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने मौत की सटीक कारणों का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और साथ ही मामले की हर पहलू से जांच हो रही है।
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव पहुंचे अस्पताल
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ‘माणिक साहा’ और मुख्य सचिव ‘जे. के. सिन्हा’ ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का मुआयना लिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्यालय परिसर से जुड़े हिस्से को सील कर दिया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम इस घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के लिए मौके पर मौजूद है।
1994 बैच के अनुभवी आईपीएस थे ‘अनुराग धनखड़’
पढ़ें :- NEET पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बोले पीएम मोदी पीएम मोदी का - दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा
आपको बता दे कि अनुराग धनखड़ अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने वाले 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। पिछले साल मई 2025 में उन्होंने त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (Director General of Police) का पदभार संभाला था। वह एक बहुत ही कुशल प्रशासनिक अधिकारी थे।
उच्च स्तरीय जांच शुरू
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।