मुंबई। पेरेंट्स को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार दोपर पुलिस की टीम मुंबई के वरसोवा स्थित घर पर पहुंच गई।
पढ़ें :- Emraan Hashmi का बड़ा खुलासा, मेरी छवि को निचोड़ा गया... शादी में आई परेशानी
एक दिन पहले ही रणवीर के खिलाफ केस दर्ज (Case filed against Ranveer) किया गया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक पॉडकास्टर रणवीर के घर पर पांच पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची है।
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। कमीडियन समय रैना के ऑनलाइन शो के दौरान उन्होंने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर पूरे देश के लोगों ने आक्रोश जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है।
ऐसे में उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पांच जजों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आईटी मामलों की संसदीय समिति उन्हें नोटिस भेज सकी है। समिति की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक दिन पहले ही इस तरह की मांग की थी। यह मुद्दा संसद में भी गूंजने लगा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोशित हैं।
पढ़ें :- Indias Got Latent Controversy: Ranveer Allahabadia को महाराष्ट्र साइबर सेल से मांगी माफी, कहा - मुझसे भूल हुई