Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर

By Abhimanyu 
Updated Date

Trump rejected Iran’s proposal : ईरान ने हाल में कुछ शर्तों के साथ एक सप्ताह के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव अमेरिका को दिया था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि अगर अमेरिका कुछ शर्तें पूरी करे तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को एक हफ़्ते के अंदर फिर से खोल देगा। लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

पढ़ें :- ईरान 3 छोटी शर्तों पर होर्मुज खोलने को तैयार, परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी कही बड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ईरान के प्रस्ताव को स प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि ईरान इसलिए समझौता करना चाहता है क्योंकि वह “बहुत बुरी तरह हार रहा है।” कॉलेज फ़ुटबॉल खेल के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से कहा, “वे एक सौदा करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है। मैं भी एक सौदा करना चाहूँगा। लेकिन वह सौदा स्वीकार्य नहीं होगा।”

गौरतलब है कि फरवरी के अंत में अमेरिका और इज़राइल की ओर से उस पर हमले के बाद ईरान ने जलडमरूमध्य को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया, और जलमार्ग में जहाजों पर ईरानी धमकियों और हमलों के कारण वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में काफी गिरावट आई है।

इस हफ़्ते ईरान ने अमेरिका के सामने प्रस्ताव रखा था कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी हटा ले, ईरानी तेल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म कर दे और लेबनान समेत युद्धविराम लागू करे, तो वह जलडमरूमध्य (strait) को फिर से खोल देगा और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू कर देगा।

इस बीच, ईरान के मीडिया ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में दुनिया भर के नेताओं की बैठक के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन न्यूयॉर्क से रवाना हो गए हैं। इस बैठक में अमेरिका के साथ ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत भी शामिल थी।

पढ़ें :- भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
Advertisement