Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Lauki ka paratha: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें लौकी का पराठा, ये है बनाने का आसान सा तरीका

Lauki ka paratha: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें लौकी का पराठा, ये है बनाने का आसान सा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अब तक आपने लौकी का रायता,कोफ्ता या फिर हलवा और सब्जी ही खायी होगी। आज हम आपको लौकी का पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते है या फिर बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं। बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है लौकी का पराठा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लौकी का पराठा बनाने के लिए सामग्री

कद्दूकस की हुई लौकी
1 स्पून धी
थोड़ा जीरा,
बारीक कटी हरी मिर्च,
1 चुटकी हल्दी
थोड़ा गरम मसाला
हरा धनिया
ऑयल

लौकी का पराठा बनाने का तरीका

लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें और आटे में थोड़ा नमक मिक्स कर लें। आटा अच्छी तरह से सेट होने के लिए रख दें।अब लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें। एक कड़ाही में 1 स्पून धी, थोड़ा जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हल्दी और फिर इसमें लौकी डालकर ढ़क दें। लौकी को हल्का फाई करना है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब लौकी में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया मिला दें। इसे ठंडा होने दें। आप स्टफिंग में अपने स्वाद के हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं। ध्यान रखें लौकी को पानी सूखने तक पकाना है।अब आटे में हल्का ऑयल लगाकर सेट कर लें और लोई तोड़कर हल्का बड़ा कर लें। बीच में 1-2 चम्मच लौकी की स्टफिंग रखें और हल्के हाथ से पराठा जैसा बेल लें।

अगर आपको पराठा बनाने में परेशानी हो या फिर स्टफिंग बाहर निकलने लगे तो इसके लिए अच्छा तरीका है कि आप 2 पतली रोटियां बेल लें। बीच में स्टफिंग रखें और रोटी को किनारे से दबाते हुए बंद कर दें।तैयार पराठे में 1-2 बेलन लगाते हुए और बढ़ा दें और एक प्रोपर शेप दें। इसके बाद पराठे को तवा पर डालकर अच्छी तरह से दोनों साइड से सेंक लें। तैयार है लौकी का स्वादिष्ट पराठा इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ आएं। आपको यकीन नहीं होगा कि लौकी से भी इतना टेस्टी और हेल्दी पराठा बन सकता है। इस पराठे को बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं।

Advertisement