Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ब्रेकफास्ट में ट्राई करें चुकंदर का हेल्दी और टेस्टी कटलेट, ये है बनाने का तरीका

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें चुकंदर का हेल्दी और टेस्टी कटलेट, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते है औऱ शरीर कई  बीमारियों से दूर रहता है। इतना ही नहीं जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत रहती है, उनके लिए गाजर और चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।जिन लोगो को एनीमिया यानि खून की कमी चुंकदर और गाजर रामबाण कहा जाता है। इन दोनो में आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसे सलाद की तरह खा सकते हैं औऱ जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आज हम आपको चुकंदर का कटलेट बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

बीटरूट पोहा कटलेट इसे बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

पोहा 1 कप
बीटरूट 1/2 कप
गाजर 1/2 कप
पनीर 8 से 10 स्लाइज़
शिमला मिर्च 1/2 कप
ओरिगेनो 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स 1/2चम्मच
काली मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

 बीटरूट पोहा कटलेट बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बीटरूट पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कप पोहे को छलनी में डालकर गीला कर लें और फिर पोहा जग पानी सोख लें, तो उसे बाउल में डालें। बाउल में डालकर उसमें ग्रटिड गाजर, शिमला मिर्च और बीटरूट डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद कटी हुई प्याज को एड करें।

काली मिर्च, चिली फ्लेक्स,नमक और ओरिगेनो को सब्जियों के साथ मिलाकर मिक्स कर दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हाथ से कटलेट की शेप दें।कटलेट को हाथ से शेप देने के दौरान उसमें पनीर की स्लाइज़ स्टफ कर दें। अब तवे पर कटलेट्स को शेलो फ्राई करें। हल्के सुनहरे पर होने पर इमली या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement