लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। आमतौर पर बच्चों को लौकी बहुत कम ही पसंद आती है, लेकिन आज हम आपको लौकी का ऐसा नाश्ता बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खा लेंगे। रेसिपी है लौकी का चीला की। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
लौकी चीला बनाने के लिए सामग्री:
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
बेसन – 1 कप
अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
हल्दी, मिर्च, नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया
लौकी चीला बनाने का तरीका
1. बेसन में लौकी, अदरक, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं।
पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सचिन, विराट और रोहित जो ना कर सके...
2. जरूरत अनुसार पानी डालकर घोल तैयार करें।
3. तवे पर हल्का तेल लगाकर पतला चीला बनाएं।
4. दोनों तरफ सुनहरा सेकें और गरम परोसें।