ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स औऱ फाइबर पाचन को बेहतर करता है। इसमें प्रोचीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें ओट्स में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिंंस पायेजाते है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- घर में है शादी तो न करें रसोई गैस की चिंता, आपको भी मिलेगा 8 गैस सिलिंडर, जानें तरीका
ओट्स में फाइबर पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने और आंत के लिए भी फायदेमंद होती है। ब्रेकफास्ट में ओट्स को शामिल करना मतलब हेल्दी लाइफ। इसलिए ओट्स के फायदों को देखते हुए आज हम आपको ओट्स का उपमा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
ओट्स उपमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में लगभग 2 कप ओट्स डालकर इसे थोड़ा सा भून लीजिए। अब भुने हुए ओट्स को अलग करके इसी पैन में जरा से तेल को गर्म कर लीजिए। इसके बाद गर्म तेल में हाफ स्पून राई और एक स्पून उड़द की दाल डाल दीजिए।
अब आपको पैन में 2 हरी मिर्च, एक कप कटी हुई गाजर, एक कप मटर और एक कप कटी हुई शिमला मिर्च डालकर इन्हें पकने देना है। इसके बाद आप पैन में भुने हुए ओट्स को इन सभी चीजों के साथ अच्छी तरह से मिला सकते हैं। अब इस मिक्सचर में थोड़ा सा नमक डालकर इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक कुक कीजिए।
पढ़ें :- 'JDU के बड़े नेताओं ने CBI-ईडी के डर से या लालच में नीतीश जी को फंसा दिया...' तेजस्वी यादव ने एनडीए पर साधा निशाना
ओट्स उपमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इस डिश के ऊपर कटा हुआ हरा धनिया भी डालना चाहिए। अब आपकी डिश सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म परोस कर इस डिश के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।