Red Lentil and Carrot Soup: लाल मसूर दाल फाइबर से भरपूर होती है।इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही लाल मसूर पाचन को भी बेहतर करती है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से स्किन के लिए भी होती है। लाल मसूर की दाल का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इसका सेवन करने से स्किन पर बढ़ी उम्र के असर को कम करती है।
पढ़ें :- winter shuper food: सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ये खाएं सुपरफूड, रक्त शर्करा को प्रभावित नहीं करते
लाल मसूर मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों और खनिजों से भरे होते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने और हड्डियों की चोट, फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा लाल मसूर की दाल का सेवन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है। आज हम आपको लाल मसूर की दाल का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
लाल मसूर की दाल और गाजर का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 कप लाल मसूर की दाल (धोई हुई),
2 गाजर (कटी हुई),
1 प्याज (कटी हुई),
2 लहसुन की कलियां (क्रश किया हुआ),
1 चम्मच जीरा,
1 चम्मच हल्दी, 4 कप सब्जी शोरबा
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस,
नमक
काली मिर्च स्वादानुसार
लाल मसूर और गाजर का सूप बनाने का तरीका
पढ़ें :- Winter Super Foods : सर्दियों के सुपरफूड्स में जड़ वाली सब्जियां और पत्तेदार साग,ठंड के दिनों में बनाते है सुपर ह्यूमन
लाल मसूर और गाजर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर साफ कर लें। फिर एक बर्तन में प्याज, लहसुन और मसालों को 2-3 मिनट तक भून लीजिए।अब गाजर, दाल और शोरबा डालें, फिर उबाल लें। इसके बाद दाल के नरम होने तक 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं, नमक और काली मिर्च डालें और सर्व करें।