Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tulsi Ke Upay : तुलसी के इन उपायों से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा,आर्थिक समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है

Tulsi Ke Upay : तुलसी के इन उपायों से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा,आर्थिक समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tulsi Ke Upay : सनातन धर्म में तुलसी को जीवनदायी माना जाता है। तुलसी आयु ,आरोग्य को संरक्षित करती है। आस्था की प्रतीक तुलसी को पूजा पाठ में प्रबल  पूजा जाता है। भारतीय घर आंगन में मां तुलसी का बिरवा लगाया जाता है।हिंदू धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु की पूजा माता तुलसी के बिना अधूरी है जब तक भगवान विष्णु को तुलसी को अर्पित न की जाए तब तक पूजा अधूरी मानी जाती है।तुलसी में कई औषधीय गुण हैं और कई रोगों के इलाज के लिए आयुर्वेद में व्यापक रूप से इसका उपयोग किया जाता है। आइये जानते है आर्थिक समस्याओं से जल्द छुटकारा पाने के चमत्कारी उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी हुई है तो आप गुरुवार के दिन पूजा के बाद तुलसी की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करें, साथ ही शाम के समय आपको तुलसी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में पैसों का आगमन शुरू हो जाता है।

गुरुवार के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हो सकें तो सात्विक और पीला भोजन करें।

Advertisement