Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tulsi Religious Belief : तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया है,घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए

Tulsi Religious Belief : तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया है,घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tulsi Religious Belief  : धार्मिक महत्व के साथ आयुर्वेदिक महत्व को गुण धारण करने वाली तुलसी को भारत में माता का दर्जा प्राप्त है।घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल जरूर अर्पित किया जाता है। उन्हें तुलसी अति प्रिय हैं।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को धन की देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया है।भारतीय परिवारों में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

ज्योतिष शास्त्र   का जानकार बताते हैं कि तुलसी के बुध ग्रह  का संबंध होता है। बुध ग्रह हरियाली और पेड़-पौधे का प्रतिनिधित्व करते हैं। मान्यता है कि बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ही तुलसी में मंजरी आती हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को खास महत्व दिया गया है। दरअसल तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है।सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व, उत्तर, पूर्व या घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

मान्यताओं के मुताबिक अगर तुलसी के पत्ते अचानक पीले पड़ने लगे तो यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला है।पीले पड़े तुलसी के पत्तों को तोड़कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए और घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करवानी चाहिए।

Advertisement