Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं TV actor Ram Kapoor, हाल ही में किया है वेटलॉस

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं TV actor Ram Kapoor, हाल ही में किया है वेटलॉस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अपना वजन कम करके सुर्खियां बटोरने वाले टीवी एक्टर राम कपूर ने अपने फैंस को चौंका दिया है। पर क्या आप जानते है एक्टर राम कपूर मोटापे की वजह से डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है इसे बस कंट्रोल किया जा सकता है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

एक्टर राम कपूर ने मीडिया को बताया कि वजन बढ़ जाने की वजह से वह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करना शुरु किया। 55 किलो वजन कम कर लिया। आज हम आपको मोटापा और डायबिटीज के कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे है।

मोटापे में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जाता है, जिससे शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। इससे रक्त में शर्करा का लेवल बढ़ जाता है, जो डायबिटीज का कारण बनता है।
51 साल के राम कपूर को वजन कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उनका मेटाबॉलिज्म कम हो गया था, जिससे वजन कम करना थोड़ा मुश्किल था। एक्टर राम कपूर को बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी उन्हे कोई खास रिजल्ट नहीं मिला। इसके बावजूद वो लगातार कोशिश करते रहे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, राम कपूर को डायबिटीज है। इस बीमारी के लक्षणों को कंट्रोल करने और इसके लॉन्ग-टर्म साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए वजन कम करना जरूरी है। क्योंकि वेट लॉस से ही ब्लड शुगर लेवल कम करने में हेल्प मिलती है।

एक इंटरव्यू में एक्टर राम कपूर ने बताया कि उनका वजन एक समय 140 किलो तक पहुंच गया था। हालत ये हो गई थी कि 20 कदम चलना भी मुश्किल हो गया था। इतने में ही शरीर पूरी तरह थक जाता था। डायबिटीज और पैर में चोट की वजह से रोजाना के काम में और भी ज्यादा दिक्कतें आने लगी थी। जिसके बाद वेट लॉस जर्नी शुरू की। इसके लिए उन्होंने गोल बनाया और धीरे-धीरे वजन घटाना शुरू किया। चूंकि एक साथ बहुत ज्यादा वजन कम करना हानिकारक हो सकता है, इसलिए एक हफ्ते में आधे से एक किलो तक वजन कम करने पर काम किया।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement