नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Raider 125 का ड्रम ब्रेक वेरिएंट लॉन्च किया है। नई TVS Raider 125 ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 84,869 रुपये तय की गई है। ड्रम-ब्रेक वेरिएंट के लॉन्च के साथ, टीवीएस का इरादा खरीदारों के उस व्यापक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करना है जिन्हें स्टाइल, परफॉर्मेंस और किफायतीपन का मिश्रण वाली एक मोटरसाइकिल की तलाश है।
पढ़ें :- Hardik Pandya's Car Collection : हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में Mercedes-Benz V-Class को शामिल किया, जानें क्रिकेटर का कार कलेक्शन
ड्रम ब्रेक वेरिएंट में क्या है खास?
TVS Raider 125 ड्रम ब्रेक वेरिएंट, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट का ज्यादा किफायती वर्जन है। इस मोटरसाइकिल में डिस्क वाले ज्यादा महंगे वर्जन जैसी ही स्टाइलिंग है, जिसमें टेलिस्कोपिक फोर्क, अलॉय व्हील, DRL के साथ LED हेडलाइट और बहुत कुछ शामिल है। जबकि यह दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है: स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक।
ड्रम ब्रेक वर्जन में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और राइड मोड्स दिए गए हैं। जबकि इसमें सिंगल-पीस सीट दी गई है। जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट में स्प्लिट सीट डिजाइन मिलता है। यह TVS Raider 125 का एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
मोटरसाइकिल में वही 124.8cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.2 bhp का पावर और 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें दो राइडिंग मोड – इको और पावर मिलते हैं।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
मुकाबला
भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में टीवीएस रेडर का सेगमेंट में मुकाबला Hero Xtreme 125R (हीरो एक्सट्रीम 125R) और Honda SP 125 (होंडा एसपी 125) से है, जो स्पोर्टी, किफायती और ईंधन-कुशल होने का दावा करती है।