Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Twitter Vs Dhoni: अब धोनी को भी ट्वीटर ने दिया जोरदार झटका, जानें क्या है पूरा मामला

Twitter Vs Dhoni: अब धोनी को भी ट्वीटर ने दिया जोरदार झटका, जानें क्या है पूरा मामला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Twitter Vs Dhoni: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं। और, इनके लगातार चर्चा में बने रहने की वजह उनके ट्विटर अकाउंट से जुड़ी है। ट्विटर (Twitter) ने धोनी (Dhoni) के अकाउंट से उस ब्लू टिक को हटा लिया है, जो उनकी प्रमाणिकता के पैमाने को पुख्ता करता है। ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक(Blue Tick) हटाने का फैसला क्यों किया ये फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि ये कदम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनके एक्टिव नहीं रहने की वजह से उठाया गया है।

पढ़ें :- टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस टीम ने छीना नंबर-1 का ताज
Advertisement