Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली में कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल, चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना

दिल्ली में कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल, चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर (Karkardooma Community Center) के पास एक कैफे के बाहर स्कूटर सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं और दोनों पीड़ितों को गोली लगी।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

घायल मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वह और दूसरा पीड़ित रात करीब डेढ़ बजे कैफे से बाहर निकले थे। तभी स्कूटर पर आए दो नकाबपोश लोगों ने उन पर गोली चला दी। इरशाद ने कहा कि मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन एक गोली मुझे लग गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं। इरशाद को गोली लगने के बाद उनके पिता पहले उसे हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां से आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। इरशाद के पिता मोहम्मद आसिर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे तब पता चला जब उसने फोन कर कहा कि ‘पापा मुझे गोली लग गई है। मैं उसे हेडगेवार अस्पताल ले गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दूसरा घायल अफसर गाजियाबाद का रहने वाला है और उसे चार गोलियां लगी हैं। वहीं, पुराने सीलमपुर निवासी इरशाद भी गोलीबारी में घायल हुआ है। पुलिस को हेडगेवार अस्पताल में दो घायलों के भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि दोनों को गोली लगी थी, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

इस मामले में आनंद विहार थाने (Anand Vihar Police Station) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटनाक्रम की पुष्टि और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
Advertisement