Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संविधान बदलने के लिए दो तिहाई सीटें चाहिए…भाजपा सांसद के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार

संविधान बदलने के लिए दो तिहाई सीटें चाहिए…भाजपा सांसद के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से भाजपा सांसद और उम्मीदवार लल्लू सिंह का एक ​वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लल्लू सिंह कह रहे हैं कि सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है, लेकिन संविधान बदलने या संशोधन करने के लिए दो तिहाई सीटों की जरूरत होती है। भाजपा सांसद के इस बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

अखिलेश यादव ने कहा कि, PDA भाजपा को मिलकर हराएगा क्योंकि भाजपा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को मिले आरक्षण को, नया संविधान बनाकर ख़त्म करना चाहती है। भाजपा जनता की सेवा या कल्याण के लिए नहीं बल्कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बनाए संविधान को बदलने के लिए जीतना चाहती है। सदियों से 4-5% प्रभुत्ववादी सोच के लोग 90-95% लोगों को अपना गुलाम बनाए रखना चाहते हैं।

इसके साथ ही कहा कि, इसीलिए इस बार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को हराएंगे और संविधान व आरक्षण को बचाएंगे। चुनाव आयोग ऐसे बयानों का तुरंत संज्ञान ले क्योंकि संविधान को मूलभूत रूप से बदलने की बात करने से बड़ा लोकतांत्रिक उल्लंघन और क्या हो सकता है। जनता पूछ रही है हमारे अधिकारों के खात्मे की साज़िश क्या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?

Advertisement