UK airports Air traffic : ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब Air traffic ठप होने की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई। जिसके चलते लंदन-मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखाई दिए। खबरों के अनुसार,ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में अचानक खराबी आ गई। इससे पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर हड़कंप मच गया। हीथ्रो और गैटविक जैसे बड़े हवाई अड्डों पर 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं सैकड़ों उड़ानें घंटों लेट हो गईं। इस चक्कर में हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर ही फंसे रह गए।
पढ़ें :- Iran-US War : होर्मुज में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले , कार्गो शिप बना निशाना
ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) ने तुरंत अपने इंजीनियरों को काम पर लगाया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सिस्टम को ठीक किया। हालांकि सिस्टम बहाल होने के बाद भी उड़ानों का शेड्यूल सुधरने में काफी समय लगा और पूरे यूरोप के एयर नेटवर्क पर इसका असर पड़ा।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी वह सिस्टम है जो हवा में उड़ रहे जहाजों को सही रास्ता दिखाता है और उन्हें आपस में टकराने से बचाता है। ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने बताया कि उनके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में एक अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इस खराबी की वजह से उड़ानों के आने-जाने का डेटा सही से प्रोसेस नहीं हो पा रहा था।