1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

भारतीय क्रिकेट फैंस को जल्द ही एक ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है जब टीम इंडिया की दो अलग-अलग टीमें एक ही दिन दो देशों में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलती नजर आएंगी। सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा शेड्यूल बन रहा है, जिसकी वजह एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज है...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। भारतीय क्रिकेट फैंस को जल्द ही एक ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है जब टीम इंडिया की दो अलग-अलग टीमें एक ही दिन दो देशों में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलती नजर आएंगी। सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा शेड्यूल बन रहा है, जिसकी वजह एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज है।

पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। ऐसे में श्रेयस के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल और कई अन्य खिलाड़ी 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

दरअसल एशियन गेम्स में भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होना है। टीम यहां से आगे बढ़ती है तो 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को पदक के लिए मुकाबला होगा। फाइनल में पहुंचने पर इसी दिन गोल्ड मेडल मैच होगा, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान पर उतरेगी।

3 अक्टूबर को बन सकता है खास संयोग

सबसे ज्यादा दिलचस्प स्थिति 3 अक्टूबर को बन सकती है। उस दिन एशियन गेम्स में भारतीय टीम पदक के लिए मुकाबला खेलेगी, जबकि इसी तारीख को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी निर्धारित है। यानी भारत की दो टीमें अलग-अलग देशों में एक ही दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकती हैं।

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

हालांकि भारतीय क्रिकेट में ऐसा संयोग पहले भी देखने को मिल चुका है। साल 1998 में एक भारतीय टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यस्त थी, जबकि दूसरी टीम सहारा कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी।

एशियन गेम्स के लिए बड़े नामों पर भरोसा

भारत ने एशियन गेम्स के लिए मजबूत टीम चुनी है। श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।

इस टीम के कई खिलाड़ी वनडे सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में एशियन गेम्स के दौरान उनकी गैरमौजूदगी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम के चयन को प्रभावित कर सकती है। सिलेक्टर्स इस मौके पर कुछ नए चेहरों को आजमा सकते हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की तस्वीर भी साफ करने की कोशिश कर सकते हैं।

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...