Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UN General Assembly : प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘दुनिया में महिलाओं को सशक्तिकरण नहीं, बल्कि जरूरत है पावर की’

UN General Assembly : प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘दुनिया में महिलाओं को सशक्तिकरण नहीं, बल्कि जरूरत है पावर की’

By संतोष सिंह 
Updated Date

UN General Assembly : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 19 सितंबर सोमवार को न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए उन्होंने चाइल्ड राइट्स के बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण नहीं, बल्कि पावर की जरूरत है। इस कॉन्फ्रेंस में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) और अमेरिकी कवयित्री अमांडा गोर्मन (Amanda Gorman) भी मौजूद थीं, जिनके संग एक्ट्रेस ने तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रियंका की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

पढ़ें :- आज अयोध्या में 200 पाकिस्तानियों के लिए विशेष समारोह का होगा आयोजन, जानिए कौन हैं ये लोग
पढ़ें :- 'राहुल रायबरेली भी हार गए तो उसे भी छोड़ देंगे,' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

बता दें कि साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल का एम्बेसडर बनाया गया था। प्रियंका इस ऑर्गेनाइजेशन के साथ एक लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका ने कांफ्रेंस की कई तस्वीरों को अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस कांफ्रेंस का हिस्सा बनने के लिए आभार भी व्यक्त किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अमांडा गोर्मन की बात कैप्शन में लिखी। प्रियंका ने लिखा कि और जैसा कि अविश्वसनीय अमांडा गोर्मन ने कहा कि मैं आपको हमारे भाग्य को आकार देने की चुनौती देती हूं। सबसे बढ़कर, मैं आपको अच्छा करने की चुनौती देती हूं, ताकि दुनिया महान बन सके।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा कि मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है। जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है। वहीं अमांडा गोर्मन और मलाला यूसुफजई के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं कि इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) डेब्यू वेब सीरीज Citadel में नजर आएंगी, जिसके प्रोड्यूसर Russo Brothers हैं। इसके साथ ही उन्हें Ending Things और It’s All Coming Back To Me नाम की हॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जाएगा। बॉलीवुड फिल्मों में प्रियंका के पास फरहान अख्तर और कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ है।

Advertisement